dharma sangrah
✕

बंडी संजय कुमार बोले, महाराष्ट्र की जनता ने Modi पर जताया भरोसा, India गठबंधन बिखर जाएगा

Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2024 (18:26 IST)
Maharashtra Assembly Elections 2024: केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत की सराहना करते हुए शनिवार को हैदराबाद में कहा कि पश्चिमी राज्य के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में विश्वास जताया है। कुमार ने यह भी दावा किया कि इस हार के बाद विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (India) बिखर जाएगा।ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव में जीत के बाद मोहित कम्बोज ने देवेंद्र फडणवीस को उठाया गोद में
 
'महायुति' गठबंधन का बहुमत बढ़ा : केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भाजपा के खिलाफ गलत सूचना फैलाने की कोशिश की लेकिन मतदाताओं ने उन पर विश्वास नहीं किया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग सत्ता में रहने वाली पार्टी को बहुमत देने से इंकार कर देते हैं, लेकिन राज्य में सत्ता में रहने के बावजूद 'महायुति' गठबंधन का बहुमत बढ़ा है।ALSO READ: कैलाश विजयवर्गीय बोले- देवेंद्र फडणवीस बनें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
 
कांग्रेस एक 'आयरन लेग' (अशुभ) पार्टी है : कुमार ने करीमनगर में कहा कि कांग्रेस एक 'आयरन लेग' (अशुभ) पार्टी है। कोई भी इसके साथ नहीं रहेगा। 'इंडिया' गठबंधन का विभाजन और पतन निश्चित है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान के वास्ते शनिवार को जारी मतगणना के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है।(भाषा)ALSO READ: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के 5 बड़े कारण, भाजपा का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

अगला लेख