Hanuman Chalisa
✕

अजित पवार बोले, महायुति के बीच 288 विधानसभा सीटों में से 11 पर बातचीत जारी

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (15:08 IST)
Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने शुक्रवार को इंदापुर में कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के बीच राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 11 सीटों पर अभी बातचीत हो रही है और उनकी पार्टी को मिली सीटों में से 10 प्रतिशत सीटों अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के लिए रखी जाएंगी।
 
राज्य विधानसभा की 288 सीटों पर 1 चरण में 20 नवंबर को मतदान कराया जाएगा जबकि 23 नवंबर को परिणाम जारी किए जाएंगे। पवार ने कहा कि उनकी पार्टी को मिली सीटों में से 10 प्रतिशत सीटों अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के लिए रखी जाएंगी।ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट
 
अभी 11 सीटों पर चर्चा जारी : उन्होंने कहा कि मैंने कुछ उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी है। अभी 11 सीटों पर चर्चा जारी है। हम सबको खुश नहीं कर सकते। महाराष्ट्र की बारामती सीटों पर अजित पवार का मुकाबला अपने भतीजे और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के नेता युगेंद्र पवार से है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राकांपा और भाजपा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दल हैं।ALSO READ: महाराष्ट्र में NCP के 38 उम्मीदवार घोषित, अजित पवार बारामती से लड़ेंगे चुनाव
 
अजित पवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए गुरुवार को दिल्ली में मौजूद थे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अब तक 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है जबकि राकांपा ने 45 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए 2 सूचियां जारी की हैं, वहीं शिवसेना ने अब तक 45 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

अगला लेख