suvichar
✕

महाराष्ट्र चुनाव से पूर्व 5 करोड़ की जब्ती, विपक्ष ने सरकार पर लगाया चुनाव में पैसे बांटने का आरोप

Updated: बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (11:55 IST)
5 crore seized before Maharashtra elections: महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) को विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पूर्व एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे से एक एसयूवी (SUV) से बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की गई है। महाराष्ट्र में आचार संहिता लगने के बाद सड़कों पर पुलिस का पहरा है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
 
गत सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे शहर के बाहरी इलाके में एक कार से 5 करोड़ रुपए जब्त किए थे। 1 दिन बाद मंगलवार को आयकर विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। विपक्ष इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर है।
 
विपक्ष ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल रुपए बांट रहे हैं। विपक्ष के नेताओं ने दावा किया कि पुलिस को और रकम मिली थी, लेकिन उसे जब्त नहीं किया गया। शिवसेना (यूबीटी) के नेता व सांसद संजय राउत ने दावा किया कि यह एक उदाहरण है कि कैसे सत्तारूढ़ पार्टी चुनावी राज्य महाराष्ट्र में पैसे बांट रही है। लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप का खंडन किया है। दूसरी ओर आयकर विभाग ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।
 
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान सफेद इनोवा को रोका गया। वाहन की जांच करने पर नकदी मिली। इसमें 500-500 के नोट में कुल 5 करोड़ रुपए थे, जो कोल्हापुर ले जाए जा रहे थे।
 
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि वाहन से जब्त नकदी शिंदे गुट के विधायक शाहजी बापू पाटिल से संबंधित है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने 5 करोड़ रुपए ही जब्त किए, वहीं 10 करोड़ रुपए ले जा रहे दूसरे वाहन को पुलिस ने छोड़ दिया। लेकिन दूसरी ओर शिवसेना विधायक शाहजी बापू पाटिल ने राउत के दावे का खंडन किया और कहा कि इस कार से उनका कोई संबंध नहीं है। पुलिस और आयकर जांच जारी है।(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

अगला लेख