Daily Horoscope
✕

Mahabharat 29 April Episode 65-66 : श्रीकृष्ण को बंदी बनाने का आदेश, कर्ण की सत्यकथा

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (21:38 IST)
बीआर चौपड़ा की महाभारत के 29 अप्रैल 2020 के सुबह और शाम के 65 और 66वें एपिसोड में शांतिदूत बने श्रीकृष्ण जब हस्तिनापुर पहुंचे तो दुर्योधन उनका अपमान करता है तो वे अपना विराट रूप प्रदर्शित कर देते हैं। दूसरी ओर कर्ण को उसके सत्य के बारे में जब पता चलता है तो वह श्रीकृष्ण से वचन लेते हैं।
 
 
सुबह के एपिसोड की शुरुआत विदुर और कुं‍ती द्वारा श्रीकृष्ण का स्वागत कर उनका आदर सत्कार करना और उन्हें प्रेम पूर्वक भोजन कराना।
ALSO READ: Mahabharat 28 April Episode 63-64 : फैसला कौन करता है नारायणी सेना या श्री कृष्ण?
दूसरे दिन श्रीकृष्ण हस्तिनापुर के दरबार में शांतिदूत बनकर उपस्थित होते हैं। वहां धृतराष्ट्र पूछते हैं कि आप पांडवों की ओर से क्या प्रस्ताव लाए हैं। तब वे कहते हैं कि मैं उनकी ओर से कोई प्रस्ताव नहीं लाया हूं मैं तो स्वयं अपनी ओर से आया हूं और अपना ही प्रस्ताव लाया हूं और जो कुछ मैं स्वीकार कर लूंगा, वहीं पांडव भी स्वीकार कर लेंगे।
 
श्रीकृष्ण युद्ध की विभीषिका और कुल के नाश के बारे में बताकर युद्ध की जगह शांति की बात करते हैं और कहते हैं कि इंद्रप्रस्थ उन्हें लौटा दीजिए। यह कहकर वे बैठ जाते हैं। तब दुर्योधन सभा में खड़ा होकर ऊंची आवाज में कहता है कि मुझे यह शांति प्रस्ताव स्वीकार नहीं है। द्रोणाचार्य और भीष्म उसे समझाते हैं लेकिन दुर्योधन कहता है कि इंद्रप्रस्थ तो में नहीं दूंगा। वासुदेव के पास और कोई प्रस्ताव हो तो बताएं। तब श्रीकृष्ण कहते हैं कि मेरे पास एक और प्रस्ताव है। मैं पांडवों की ओर से पांच गांव मांग रहा हूं। वे उन्हें दे दें।
 
दुर्योधन ये प्रस्ताव भी ठुकरा देता है और कहता है कि मैं उन पांडवों को सुई की नोक जितनी भूमि भी नहीं दूंगा। यह सुनकर श्रीकृष्ण कहते हैं, हे दुर्योधन अपनी माताश्री को अपने शव पर विलाप करने के लिए क्यूं आमंत्रित कर रहे हो? यह सुनकर दुर्योधन भड़क जाता है और कहता है कि यदि तुम दूत नहीं होते तो मैं तुम्हें बंदी बना लेता। श्रीकृष्ण कहते हैं कि यह प्रयत्न भी करके देख लो।
 
बीआर चोपड़ा की महाभारत में जो कहानी नहीं मिलेगी वह आप स्पेशल पेज पर जाकर पढ़ें... वेबदुनिया महाभारत
 
तब दुर्योधन सैनिकों को आदेश देता है कि इस ग्वाले को बंदी बना लो। तभी श्रीकृष्ण के हाथ में चक्र आ जाता है। यह देखकर सभा डर जाती है, सैनिक पीछे हट जाते हैं और श्रीकृष्ण अपना विराट रूप प्रकट करते हैं। सभी उनके हाथ जोड़ कर खड़े हो जाते हैं। उन्हें वे ही देख पाते हैं जिनके पास दिव्य दृष्टि होती है, लेकिन बाकी सभी की आंखें चुंधिया जाती हैं।
 
बाद इसके कर्ण और दुर्योधन का संवाद होता है। कर्ण कहता है कि मेरे जीवन का लक्ष्य अर्जुन का वध है। कर्ण अपने अपमान की बात करता है। वह द्रोण, अर्जुन, भीम के द्वारा किए गए अपने अपमान के बारे में सोचता है। फिर कर्ण के सपने मैं उसके पिता सूर्यदेव आकर आगाह करते हैं कि इंद्र तुमसे दान में कवच-कुंडल मांगने आएंगे।
ALSO READ: Mahabharat 27 April Episode 61-62 : अभिमन्यु और उत्तरा का विवाह और युधिष्ठिर की चेतावनी
दूसरे दिन इंद्र ब्राह्मण वेश में उससे दान मांगने आते हैं और कर्ण उन्हें कवच-कुंडल दे देता है। बाद में इंद्र उसकी दानवीरता से प्रसन्न होकर उससे कहते हैं कि वर मांगो। लेकिन वह कहता है कि कुछ देने के उपरांत कुछ मांग लिया तो उसका अर्थ भंग हो जाएगा। फिर कर्ण कहता हैं कि आपकी जग में निंदा ना हो इसलिए आप मुझे शक्ति दीजिए। इंद्र उसे अपना अमोघ अस्त्र देकर कहते हैं कि तुम इसका प्रयोग एक बार ही कर सकते हो। फिर मेरा अस्त्र मेरे पास लौट आएगा।
 
शाम के एपिसोड में महात्मा विदुर के घर से श्रीकृष्ण विदा लेते हैं। तभी कर्ण वहां पहुंचकर श्रीकृष्ण से दुर्योधन की ओर से क्षमा मांगते हैं। कर्ण को श्रीकृष्ण एकांत में ले जाते हैं और उन्हें बताते हैं कि तुम्हारी माता कुंती है और तुम्हारे भाई पांचों पांडव और तुम्हारे ईष्ट देव ही तुम्हारे पिता है।
ALSO READ: Mahabharat 26 April Episode 59-60 : कौरवों का मत्स्य देश पर हमला, अर्जुन लड़ा अकेला
यह सुनकर कर्ण के पैरों तले की जमीन हिल जाती है। कर्ण कहता है कि मैं दुर्योधन का बहुत ऋणि हूं इसलिए मैं उन्हीं के पक्ष से युद्ध करूंगा। कर्ण बाद में श्रीकृष्ण से वचन लेता है कि आप मेरे वीरगति को प्राप्त होने तक मेरे अनुजों को यह राज मत बताना।...अंत में कौरव पक्ष युद्ध की रणनीति पर चर्चा करते हैं। भीष्म कौरव पक्ष की ओर से युद्ध करने के लिए अपनी शर्त बताते हैं।
 
बीआर चोपड़ा की महाभारत में जो कहानी नहीं मिलेगी वह आप स्पेशल पेज पर जाकर पढ़ें... वेबदुनिया महाभारत

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख