dharma sangrah
✕

भोपाल में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस ने वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल, हल्का बल प्रयोग भी

Updated: गुरुवार, 12 मई 2022 (14:41 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मिशन-2023 को लेकर कांग्रेस अब पूरी तरह हमलावर हो गई है। गुरुवार को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीबी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 'युवा शंखनाद हल्लाबोल' कार्यक्रम के तहत सीएम हाउस के घेराव की कोशिश की।

प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी, व्यापम घोटाले,आदिवासी वर्ग पर हो रहे अत्याचार के विरोध में युवा कांग्रेस के शंखनाद कार्यक्रम को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पहले वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया फिर हल्का बल प्रयोग किया।

प्रदेश कांग्रेस दफ्तर से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास और प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जैसे से ही सीएम हाउस के घेराव के लिए आगे बढ़े पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के बाहर ही बैरिक्रेड्स लगाकर पहले उनको रोका। इसके बाद जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश तो पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग करने के साथ हल्का बल भी प्रयोग किया। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। 
 
शंखनाद कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सरकार को हर मोर्च पर विफल बताते हुए कहा कि आज प्रदेश का युवा नौकरी के दर-दर भटक रहा है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में युवाओं के रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर सरकार को घेरेगी। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

अगला लेख