Hanuman Chalisa
✕

सोशल मीडिया पर नोट उड़ाते हुए वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, रेलवे में फर्जी टीसी बनकर कमाए लाखों रुपए

Updated: सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (18:45 IST)
भोपाल। राजधानी में सोशल मीडिया पर नोट उड़ाते हुए युवक का वीडियो वायरल होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर नोट उड़ाने वाले अभय ने रेलवे में फर्जी टीसी बनकर लाखों रुपए कमाए। भोपाल जीआरपी ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अभय को गिरफ़्तार किया है।

जीआरपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर नोट उड़ाते हुए वीडियो पोस्ट करने वाला अभय रेलवे में फर्जी टीसी बनकर लोगों से अवैध वसूली करता था। बताया जा रहा है कि पत्नी और ससुराल वालों पर रौब झाड़ने के लिए आरोपी अभय पहले फर्जी टीसी बना फिर यात्रियों से वसूली करके लाखों रुपए कमाएं। 
 
पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब सोशल मीडिया पर अभय के नोट उड़ाते हुए वीडियो की जांच शुरु हुई। अभय के पास से टीसी की ड्रेस, वायरलेस सेट समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जीआरपी ने बरामद किए हैं। बताया जाता है कि अभय के पिता कपड़ा मिल में नौकरी करते हैं और शादी के बाद परिवार वालों को झांसा देने के लिए उसने पूरा फर्जीवाड़ा किया। भोपाल जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है।
 

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख