dharma sangrah

युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे गए युवक की पीट-पीटकर हत्या

Updated: मंगलवार, 24 मई 2022 (23:27 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पीट-पीटकर 21 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक युवक की प्रेमिका के परिजनों ने इस जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद आग-बबूला होकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवत सिंह विरदे ने बताया कि खुड़ैल के ग्रामीण क्षेत्र में विनोद चौहान (21) नामक युवक का मंगलवार की सुबह शव बरामद किया गया।
 
विरदे ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि एक युवती के परिजनों ने चौहान पर सोमवार को उस वक्त हमला किया, जब वह खेत में अपनी इस प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चौहान के शव की हालत देखकर लगता है कि उसे तब तक पीटा गया, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। हमें आशंका है कि उसका गला भी घोंटा गया। उन्होंने बताया कि चौहान की हत्या के बाद युवती के माता-पिता तथा भाई फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

अगला लेख