Hanuman Chalisa

देखना नहीं चाहेंगे विश्व का सबसे छोटा बंदर, सिर्फ 250 ग्राम का है... (वीडियो)

सोमवार, 25 जून 2018 (18:23 IST)
इंदौर। स्थानीय कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विश्व की सबसे छोटी मामोसेट प्रजाति के बंदर का जोड़ा लाया गया। यह जोड़ा हिप्पोपोटोमस के बदले बड़ौदा जू से मिला है। इनका वजन 250 ग्राम के लगभग है। 
 
मामोसेट प्रजाति के जोड़े को अभी जू अस्पताल में रखा गया है। बाद में इसे पिंजरे में रखा जाएगा। अभी पिंजरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बंदर के जोड़े को इंदौर का मौसम रास आ रहा है। इन्हें खाने में सीजनल फलों के साथ उबला हुआ चिकन पसंद है।
 
इस प्रजाति के बंदरों की औसत उम्र 10 वर्ष होती है। जिस जोड़े को लाया गया है, उसकी लंबाई पूंछ से मुंह तक 30 सेंटीमीटर है। जानकारी के मुताबिक इस प्रजाति के कुछ बंदर अंगुली के आकार के भी होते हैं। हालांकि यह जोड़ा खरगोश के आकार का है। बाजार में इन बंदरों की कीमत चार से पांच लाख रुपए के आसपास होती है।

बंदर के जोड़ों के साथ ही ऊदबिलाव प्रजाति के योरपियन फेरेटस का एक जोड़ा भी कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में आया है। मादा सफेद और नर काले रंग का है। इनकी उम्र 6 और 7 महीने बताई जा रही है। इन्हें भी जू अस्पताल में रखा गया है।

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी, यूपी बनेगा Green और AI-Ready Data Center Hub

यूपी के पशुपालकों को बड़ी सौगात, योगी कैबिनेट ने दी पशुधन बीमा योजना को मंजूरी, सरकार देगी 85% प्रीमियम

अगला लेख