Hanuman Chalisa

उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करने वाली बेटियों को ब्रांड एम्बेसडर बनाएं : डॉ. भार्गव

Updated: शनिवार, 30 जून 2018 (07:47 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्लेगशिप योजना 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की राज्यस्तरीय कार्यशाला का आज भोपाल में महिला एवं बाल विकास द्वारा किया गया। कार्यशाला में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के उप सचिव अशोक यादव भी मौजूद थे। यादव ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश के शिशु लिंगानुपात में सुधार की स्थिति बेहतर है। 

 
मप्र महिला एवं बाल विकास के प्रमुख सचिव जेएन कांसोटिया ने कहा‍ कि बालिका भेदभाव की मानसिकता बड़ी चुनौती है, इस कारण योजना के तीव्र परिणाम नहीं मिलेंगे लेकिन हमें प्रयासरत होना पड़ेगा और ज्यादा से ज्यादा जनसमुदाय को इससे जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हर जिला अपना कैलेंडर बनाए। इसमें रैली, साइकिल यात्रा को शामिल कर इस मुद्दे पर जनआंदोलन चलाएं। 
महिला एवं बाल विकास के आयुक्त डॉ. अशोक भार्गव ने कहा कि 21वीं सदी में 18वीं सदी की मानसिकता गहन मानवीय संकट की आहट है। समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक माहौल एवं वातावरण निर्मित करने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी प्रोत्साहित करने की महती आवश्यकता है। 
 
डॉ. भार्गव ने कहा कि प्रत्येक जिले में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करने वाली बेटियों को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहिए। हर साल नए ब्रांड बनाना चाहिए। इन बालिकाओं को विशेष अवसर पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना चाहिए। 
इस योजना के संयुक्त संचालक सुरेश तोमर ने बताया कि प्रदेश के भिंड, मुरैना, दतिया और ग्वालियर जिलों में समेकित बाल विकास योजना के एम.आई.एस आंकड़ों के आाधार पर शि‍शु लिंगानुपात में लगातार सुधार हो रहा है। कार्यशाला में संचालक, महिला सशक्तिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग, छोटे सिंह, भारत सरकार के योजना सलाहकार शिशिकांत यादव एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख