dharma sangrah
✕

विधायक को दी वीडियो वा‍यरल करने की धमकी, युवती गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (08:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एक युवा विधायक हेमंत कटारे को ब्लैकमेल करने के मामले में राजधानी पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने इस संबंध में एक वीडियो तैयार कर वायरल करने की धमकी दी थी।
 
भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार रात युवती को पांच लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक और आरोपी व्यक्ति की तलाश जारी है, जो युवती को इस कार्य में सहयोग कर रहा था। वह भोपाल की एक निजी फर्म में कार्यरत है, जबकि आरोपी युवती यहां स्थित एक प्रतिष्ठित पत्रकारिता विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर कक्षा की छात्रा है।
 
उन्होंने कहा कि इस मामले में बुधवार रात ही पुलिस की अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अड़ीबाजी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवती की दो तीन बार सार्वजनिक स्थानों पर युवा विधायक से मुलाकात हुई होगी। इसके बाद उसने विधायक को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई और दो करोड़ रुपयों की मांग कर रही थी।
 
इस बीच पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर बताया कि युवती ने स्वीकार किया है कि उसके विधायक से कोई अवैध संबंध नहीं थे। वह उनसे मिलती थी। इस बीच पता चला कि विधायक का विवाह होने वाला है। तभी उसने उनसे पैसे ऐंठने की योजना बनाई और इस कार्य में एक व्यक्ति ने उसकी मदद की। दोनों दो करोड़ रूपए ऐंठना चाहते थे और ऐसा नहीं होने की स्थिति में कथित वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहे थे। 
 
विधायक कटारे का कहना है कि इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि युवती से उनका कोई संबंध नहीं है। वहीं युवती ने पुलिस से पूछताछ में कहा है कि वह जल्दी आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षा के कारण ऐसा कर रही थी। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख