Daily Horoscope
✕

अब यह हो सकता है मुख्‍यमंत्री कमलनाथ का अगला कदम

Updated: सोमवार, 20 मई 2019 (17:44 IST)
मध्यप्रदेश की अल्पमत कमलनाथ सरकार को गिराने की खबरों के बीच मुख्‍यमंत्री नाथ ने भी अपनी सरकार बचाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेसी खेमे में बेचैनी साफ देखी जा रही है, जबकि विपक्षी भाजपा हमलावर मुद्रा में आ गई है। 
 
ऐसा माना जा रहा है कमलनाथ अपने सभी मंत्रियों से इस्तीफे लेकर नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन जल्द ही कर सकते हैं। नए मंत्रिमंडल में वे सपा-बसपा विधायकों के साथ ही निर्दलीय और असंतुष्टों को मंत्री बना सकते हैं। क्योंकि सपा और बसपा के विधायक मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से नाराज हैं और गाहे-बगाहे सरकार पर हमला करते रहते हैं।
 
ऐसा भी माना जा रहा है कि यदि लोकसभा चुनाव के परिणाम एग्जिट पोल के अनुरूप ही आए तो भाजपा राज्य की कमलनाथ सरकार को गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हालांकि भाजपा की ओर से इस तरह की बयानबाजी सरकार बनने के साथ ही शुरू हो गई थी। हालांकि कमलनाथ की पूरी कोशिश है कि असंतुष्टों को साधकर भाजपा के इस खेल को पूरी तरह नाकाम कर दिया जाए। 
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी कहा है कि कमलनाथ सरकार जल्द ही गिर जाएगी। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। 

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख