Exit Polls 2019 : NDA सत्ता के करीब, 2014 की तुलना में बड़ा नुकसान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल पर नजर डालें तो NDA एक बार फिर सत्ता पर काबिज होता दिख रहा है, लेकिन 2014 की तुलना में उसे बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। एबीपी न्यूज के मुताबिक एनडीए को 267 सीटें, यूपीए को 127 और अन्य को 148 सीटें मिल सकती हैं। पिछली बार (336) की तुलना में एनडीए को करीब 69 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा के लिए 7 चरणों में चुनाव हुए थे। आखिरी दौर का चुनाव 19 मई को संपन्न हुआ है।
| पोल एजेंसी | एनडीए | यूपीए | अन्य | |
| टाइम्स नाउ-वीएमआर | 306 | 132 | 104 | |
| सीवोटर | 287 | 182 | 127 | |
| न्यूज एक्स -नेता | 242 | 164 | 136 | |
| सुदर्शन न्यूज | 313 | 121 | 109 | |
| इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 339-365 | 77-108 | 69-95 | |
| सुवर्ण न्यूज 24x7 | 305 | 124 | 113 | |
| इंडिया न्यूज-पोल स्ट्रेट | 298 | 118 | 126 | |
| चाणक्य | 340 | 70 | 133 | |
| एबीपी न्यूज | 267 | 127 | 148 | |
| न्यूज 18 IPSOS | 336 | 82 | 124 | |
| रिपब्लिक-सी वोटर | 287 | 128 | 127 | |
| न्यूज नेशन | 287 | 122 | 134 | |
| 2014 के चुनाव परिणाम | 336 | 60 | 147 |
-एबीपी के मुताबिक कुल मिलाकर एनडीए को 267, यूपीए को 127 और अन्य को 148 सीटें मिलने का अनुमान।
-2014 की तुलना में एनडीए को करीब 69 सीटों का नुकसान हो सकता है।
-पंजाब में एनडीए को 3, यूपीए को 8 एवं आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिलने का अनुमान।
-दिल्ली में भाजपा को 5, कांग्रेस को 1 एवं आप को 1 सीट मिलने का अनुमान।
exit poll 2019 : लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के सभी नतीजे
-एबीपी न्यूज के मुताबिक ओडिशा में भाजपा को 9 और बीजद को 12 सीटें मिलने का अनुमान। कांग्रेस का यहां खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है। यहां बीजद को 8 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है, जबकि भाजपा को 8 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक हरियाणा में भाजपा को 7 एवं कांग्रेस को 3 सीटें मिलने का अनुमान।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक हिमाचल में सभी 4 सीटें भाजपा को मिलने का अनुमान। पिछले चुनाव में भी सभी सीटें भाजपा के ही पास थीं।
-जम्मू कश्मीर में भाजपा को 2, नेशनल कॉन्फ्रेंस को 2 और पीडीपी को 2 सीटें मिलने का अनुमान।
-पूर्वोत्तर में 25 में से 13 सीटें भाजपा नीत एनडीए को मिलती दिख रही हैं। -एबीपी न्यूज के मुताबिक झारखंड में एनडीए को 8 और यूपीए को 6 सीटें मिलने की संभावना।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक बिहार में एनडीए को 34 और यूपीए को 6 सीटें मिलने का अनुमान।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक आंध्रप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस का खाता भी खुलने की संभावना नहीं। अन्य के खाते में जा सकती हैं 25 सीटें।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक कर्नाटक में भाजपा को 15 और कांग्रेस को 13 सीटें मिलने का अनुमान।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक केरल भाजपा 1 और कांग्रेस 15 और अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक तेलंगाना में कांग्रेस 1 और अन्य को 16 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा का यहां खाता भी नहीं खुलेगा।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक गुजरात में भाजपा को 24 एवं कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान। पिछली बार भाजपा ने सभी 26 सीटों पर कब्जा जमाया था।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक मध्यप्रदेश में भाजपा को 24 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलने का अनुमान। 2014 में भाजपा ने 29 में से 27 सीटें जीती थीं।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक राजस्थान में भाजपा को 19 सीटें जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिलने का अनुमान। यहां भाजपा को 6 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 6 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलने का अनुमान। पिछली बार यहां भाजपा को 10 और कांग्रेस को एक सीट मिली थी।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 6 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलने का अनुमान। पिछली बार यहां भाजपा को 10 और कांग्रेस को एक सीट मिली थी।
-पूर्वांचल में महागठबंधन को 26 में से 18 सीटें मिल रही हैं, जबकि एनडीए को मात्र 18 सीटें मिलती दिख रही हैं। पिछले चुनाव में यहां एनडीए को 25 सीटें मिल रही थीं।
-मध्यप्रदेश 29 सीट -आजतक-AXIS के मुताबिक भाजपा को 26 से 28 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।
-मध्यप्रदेश 29 सीट -आजतक-AXIS के मुताबिक भाजपा को 26 से 28 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।
-छत्तीसगढ़ में भाजपा 7 से 8, कांग्रेस 3 से 4 सीटें जीत सकती है।
-राजस्थान में भाजपा को 23 से 25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस इस बार 2 सीटें जीत सकती हैं।
-राजस्थान में भाजपा को 23 से 25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस इस बार 2 सीटें जीत सकती हैं।
-पश्चिम उत्तर प्रदेश और अवध में भाजपा को हो सकता है भारी नुकसान।
-महाराष्ट्र की 48 सीटों में से एनडीए को 38 से 42 सीटें मिल सकती हैं, जबकि यूपीए को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।
-अवध की 23 सीटों में से भाजपा को 7, गठबंधन को 14 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं।
-बुंदेलखंड की 4 में से भाजपा को 1 और गठबंधन को 14 सीटें मिलने का अनुमान है।
-पश्चिम यूपी में भाजपा को 6 सीटें, जबकि गठबंधन को 21 सीटें मिलने का अनुमान। 2014 में भाजपा को 24 सीटें मिली थीं।
-एक्जिट पोल के अनुसार यूपी में गठबंधन को 80 में से 56 सीटें, जबकि भाजपा को 22 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं।
-उत्तराखंड में भाजपा 4 सीटें जीत सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान। पिछले चुनाव पांचों सीटें भाजपा के पास थीं।
-एबीपी न्यूज के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए को नुकसान हो सकता है। यहां पर एनडीए को 34 और यूपीए को 14 सीटें मिल सकती हैं।
-भाजपा को उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। शेष राज्यों में मोदी लहर का असर।
-भाजपा को उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। शेष राज्यों में मोदी लहर का असर।

