biodatamaker

वेबदुनिया-डायस्पार्क में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Updated: शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (14:25 IST)
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वेबदुनिया-डायस्पार्क ने खास आयोजन किया। बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी महिला कर्मचारियों ने भागीदारी की। इस अवसर पर शेल्बी हॉस्पिटल इंदौर की गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर आस्था जैन माथुर एवं नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अनीता चौकसे ने महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी। 
 
महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए डॉ. आस्था ने महिलाओं में मासिक-धर्म के दौरान हाइजीन क्यों ज़रूरी है, मासिक-धर्म को लेकर समाज में धारणा और शिक्षा के बीच के संबंध, PCOS यानी पोली सिस्टिक ओवेरी सिंड्रोम के कारण और इलाज, गर्भाशय फाइब्रॉएड के लक्षण, कारण और उपचार, हार्मोन्स का असंतुलन और महिलाओं में भिन्न-भिन्न प्रकार के कैंसर से अवगत करवाया।  
 
डॉक्टर अनिता चौकसे ने बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तो होता ही है, साथ ही कम ही लोगों को मालूम है कि इसी दिन विश्व किडनी दिवस भी होता हैं। उन्होंने महिलाओं में 'क्रोनिक किडनी डिजीज' को लेकर चर्चा की। तीन कहानियों के माध्यम से उन्होनें किडनी रोग की गंभीरता को समझाने का प्रयास किया।
उन्होंने गुर्दे का प्रत्यारोपण, किडनी दान कैसे करें जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि आज भी जब किडनी की जरूरत किसी पुरुष को होती है तब लोग फिर भी दान के लिए आगे आ जाते हैं, लेकिन जब किसी महिला को जरूरत होती है तब कम ही लोग आगे आते हैं।

डॉ. चौकसे ने कहा कि अपनी जीवनशैली सही रखें और नियमित व्यायाम करें। इस अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। अंत में स्वल्पाहार के साथ ही उपहार भी वितरित किए। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख