Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में मौसम उगलेगा आग, गर्मी तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Updated: गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (15:30 IST)
Weather will spit fire in Madhya Pradesh : दुनियाभर में गर्मी का असर अब ऐसे शहरों में भी दिखने लगा है, जहां का मौसम बेहद सुहावना माना जाता था। बता दें कि इंदौर और भोपाल जैसे अच्‍छे मौसम वाले शहर भी अब चिलचिलाती धूप से झुलसने लगे हैं। दरअसल, दुनियाभर में पर्यावरण और जलवायु के साथ हो रहे खिलवाड़ का असर अब वातावरण में नजर आने लगा है।

मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में भी इस साल गर्मी के मौसम में जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का असर बढ़ते हुए तापमान के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस वर्ष प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि हो जाएगी। जिसके फल स्वरूप अन्य वर्षों की तुलना में इस बार भीषण गर्मी पढ़ने की आशंका है।ALSO READ: अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने झुलसाया, अब तक का सबसे गर्म साल रहेगा 2025
 
अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचा : हर साल गर्मी के शुरुआती दिनों में अप्रैल माह में मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहा है। यह पहला मौका है, जब अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में ही तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को भी पार कर रहा है। यही स्थिति रात के तापमान को लेकर भी है, जो अब 25 डिग्री तक पहुंच गया है। इधर लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह मौसम विज्ञानी जलवायु परिवर्तन होना बता रहे हैं, जिसके फल स्वरुप ग्लोबल वार्मिंग हो रही है। जबकि समुद्री धाराओं में भी बदलाव देखा जा रहा है।
 
एमपी में इस साल पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, क्‍या है वजह : वहीं, इस स्थिति के कारण पर्यावरण चक्र भी प्रभावित हो रहा है। ध्रुव पर मौजूद बर्फ भी तेजी से पिघल रही है, जिसके कारण समुद्री जलस्तर भी बढ़ रहा है और तापमान भी वृद्धि देखी जा रही है। इसके पीछे ग्रीन हाउस गैस के बढ़ने को भी एक कारण बताया जा रहा है। इंदौर कृषि कॉलेज के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में इतनी गर्मी नहीं पड़ती थी, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह के दुष्परिणाम अब सामने आ रहे हैं।ALSO READ: Weather Update : यूपी से राजस्थान तक भीषण गर्मी की मार, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
 
विशेषज्ञों के मुताबिक मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में 12 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि उसके बाद तापमान में थोड़ी सी कमी आएगी। वहीं तापमान बढ़ने के अलावा प्रदेश के कई बड़े इलाकों में लू चलने के आसार हैं, जिसे लेकर लोगों को अलर्ट भी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल से लेकर जून तक उत्तर पूर्व के इलाकों में कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update : राजस्थान के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी
 
इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी : मौसम विभाग के मुताबिक इस साल राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश समेत कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में लू चलने की आशंका है। वहीं, कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के कारण लू लगने को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

NEET-UG Paper Leak : CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना का बड़ा आश्वासन, केंद्र से मूंग खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच जान का खतरा

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

अगला लेख