biodatamaker

Weather updates : MP में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, 23 सितंबर तक बरसेगा लगातार पानी

Updated: मंगलवार, 10 सितम्बर 2019 (09:28 IST)
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किए किए गए हैं। राज्‍य में 23 सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा और राज्य के 32 जिलों में सामान्य से भारी बारिश हो सकती है।

रेड अलर्ट यानी की अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी हरदा, होशंगाबाद, नीमच, मंदसौर, रायसेन, नरसिंहपुर, सीहोर और रतलाम के लिए जारी की गई है। राज्‍य में 23 सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है।
ALSO READ: MP में बारिश से हाहाकार, 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, 32 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया है। हरदा, होशंगाबाद, नीमच, मंदसौर, रायसेन, नरसिंहपुर, सीहोर और रतलाम के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है जबकि‍ बड़वानी, दमोह, देवास, धार, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, और उज्जैन जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं भोपाल, आगर, अलीराजपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, गुना, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, शाहजहांपुर, सागर, और सिवनी जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य पुलिस ने डैम, नदियां और तालाब के पास जाने से लोगों को मना किया है। झीलों के शहर भोपाल में इस बार बारिश हर दिन के साथ अपने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है।
ALSO READ: Weather update : इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मप्र में कई नदियां उफान पर
अगर भोपाल में बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी है तो अगले कुछ दिनों में बारिश अपने पुराने और कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। वहीं दूसरी ओर राजधानी में लगातार बारिश होने से परेशान लोगों का गुस्सा अब सरकार पर निकलने लगा है। 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख