Govardhan puja
✕

ठंड से‌ ठिठुरा मध्यप्रदेश, 31 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम

Updated: रविवार, 20 दिसंबर 2020 (10:16 IST)
भोपाल। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के 9 शहरों में तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया जबकि 31 शहरों में 10 डिग्री से कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
 
शनिवार को प्रदेश में ठंड का सबसे ज्यादा असर उमरिया में दिखाई दिया। यहां का तापमान 3 डिग्री से भी कम था। रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर संभाग में शीतलहर चली।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने के आसार है। तापमान में लगातार गिरावट होने से फसलों पर पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर जबर्दस्त शीतलहर चलने का अनुमान है। उत्तरप्रदेश के कुछ स्थानों में शीतलहर तथा कुछ स्थानों में बहुत गंभीर शीतलहर चलने के आसार हैं।

इसके अलावा राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर जबर्दस्त शीतलहर तथा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती हलाके में शीतलहर की स्थिति हो सकती है। 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

गुजरात हाईकोर्ट और CMO को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो, पढ़िए पूरा मामला

अगला लेख