मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh home minister Narottam Mishra on criminals
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (11:36 IST)

नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कोई भी अपराधी अब MP में शरण नहीं ले पाएगा, हम भून देंगे

Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा‍ कि एक दौर था, वो शायद दिग्विजय सिंह का था, जब पूरे प्रदेश में अशांति थी। कोई भी अपराधी अब मध्य प्रदेश में शरण नहीं ले पाएगा, हम भून देंगे।
 
उन्होंने कहा कि हमें नक्सल गतिविधियों में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि नक्सल गतिविधियों पर विराम और हमारा अभियान समानांतर चल रहे हैं।
 
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से सीएए और एनआरसी को लेकर देश में आंदोलन किया जा रहा था, वैसा ही किसान आंदोलन में भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कह चुकी है कि न तो मंडियां और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य बंद किया जाएगा।
 
ये भी पढ़ें
कृषि कानून पर 'सुप्रीम' टिप्पणी ‌के‌ बाद आज PM मोदी की पहली बार किसानों से‌ बात पर टिकीं सबकी निगाहें