suvichar

MP के 2 शहरों में भड़की हिंसा, जमकर हुआ पथराव, पुलिस को भी बनाया निशाना

Updated: सोमवार, 3 जून 2024 (18:12 IST)
Violence case in two cities of Madhya Pradesh : बीती रात मध्‍य प्रदेश के 2 शहरों बुरहानपुर और जबलपुर में हिंसा भड़क गई। जिसके बाद तनाव फैल गया। बुरहानपुर में 2 पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। उपद्रवियों ने पुलिस को भी निशाना बनाया। पुलिस ने 106 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर जबलपुर के ओमती इलाके में 2 लड़कों में आपस में हुआ विवाद बड़े उपद्रव की वजह बन गया। इस बीच 2 पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। 
 
खबरों के अनुसार, मध्‍य प्रदेश के 2 शहरों बुरहानपुर और जबलपुर में भड़की हिंसा के बाद तनाव फैल गया है। जिसके चलते सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कल रात बुरहानपुर के गणपति नगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा मुस्लिम धर्म के खिलाफ पोस्ट पर मचे बवाल के बाद दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। उपद्रवियों ने पुलिस को निशाना बनाया। कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने हिंसा करने के मामले में 106 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 
पोस्ट पर मचा बवाल : पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और पुलिस ने विवादित पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ किसी व्यक्ति की धार्मिक संवेदनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 295A और सरकारी निर्देशों के उल्लंघन की धारा 188 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
पुलिस पर भी हमला बोल दिया : उधर जबलपुर में 2 लड़कों के मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते यहां भी बड़ी हिंसा फैल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया और लाठियां बरसाईं। जिससे सड़क पर खड़ी हुई कई गाड़ियां टूट गईं और मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला बोल दिया गया। यहां तनाव को देखते हुए दस थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
पुलिस उपद्रवियों को खोज रही : मामले के अनुसार 2 लड़कों में आपस में विवाद हुआ। यहां पर इन दोनों ही जातियों के दो बड़े मोहल्ले हैं। यहां अक्सर वर्चस्व की लड़ाई चलती रहती है। पुलिस उपद्रवियों को खोज रही है। इस इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

अगला लेख