dharma sangrah

उषा ठाकुर का बयान- स्वास्थ्य लाभ देता है टंट्‍या भील का ताबीज, कांग्रेस बोली- CM शिवराज तुरंत खत्म करें वैक्सीनेशन की अनिवार्यता (Video)

Updated: गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (14:12 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उषा ठाकुर ने कहा कि टंट्‍या भील के ताबीज लोग हर तरह की बीमारियों से ठीक रहते हैं। मध्यप्रदेश सरकार 4 दिसंबर को क्रांतिकारी नायक टंट्या भील की पुण्यतिथि के पहले श्रद्धांजलि देने के लिए सप्ताह भर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बड़े आयोजन पर सवाल भी उठ रहे हैं।
 
टंट्या भील को टंट्या मामा के नाम से भी जाना जाता है। मध्यप्रदेश सरकार टंट्‍या भील के बलिदान दिवस पर पातालपानी पर बड़े आयोजन की तैयारी कर रही है।  कोरोनाकाल में हो रहे आयोजन को लेकर उषा ठाकुर से पत्रकारों ने प्रश्न पूछा था। प्रतिबंधों के बीच आयोजन को लेकर उषा ठाकुर से पत्रकारों ने सवाल किया था। इस बीच खबरें हैं कि पातालपानी में होने वाले आयोजन में मुख्यंमत्री का दौरा रद्द हो सकता है।
इसी के जबाव में पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने उत्तर दिया कि कहीं किसी प्रकार की व्यवधान नहीं आएगा। ठाकुर ने कहा कि टंट्‍या भील के ताबीज से लोग स्वास्थ्य लाभ हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी दृढ़ और आस्था और विश्वास है कि वहां कुछ व्यवधान नहीं होगा। 
<

मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के इस बयान के बाद शिवराज सरकार को कोरोना के तमाम प्रतिबंध व गाइडलाइन को हटा लेना चाहिये , वैक्सिनेशन की अनिवार्यता ख़त्म कर देना चाहिये….. pic.twitter.com/ciYBQK0wq8

— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) December 2, 2021 >
कांग्रेस ने कहा हटा देना चाहिए तमाम प्रतिबंध : उषा ठाकुर के इस बयान के बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के इस बयान के बाद शिवराज सरकार को कोरोना के तमाम प्रतिबंध व गाइडलाइन को हटा लेना चाहिए, वैक्सिनेशन की अनिवार्यता ख़त्म कर देना चाहिए।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने अपने ट्‍वीट में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजजी, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर नाहक परेशान मत होइए। आप अनावश्यक आपदा में अवसर खोजते रहते हैं। आपकी अधीनस्थ मंत्री बहन उषा ठाकुरजी के अनुसार कोई भी प्रतिबंध नहीं है! सब यूं ही ठीक हो जाएगा? इसे कहते हैं इसे कहते हैं- 'घर मे छोरा-गांव में ढिंढोरा!'
 
CM शिवराज को बताया था टंट्‍या का पुर्नजन्म : इससे पहले एक कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल मुख्यमंत्री शिवराज को टंट्‍या मामा का अवतार बताया था। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि उन्होंने कहाकि टंट्या मामा लड़कियों का विवाह करवाते थे, हमारे मामा (मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज मामा के नाम से भी जाने जाते हैं) भी ऐसा ही करते हैं।

टंट्या मामा अमीरों को लूटते थे और दौलत को गरीबों में बांट देते थे। हमारे मुख्यमंत्री लूट नहीं करते हैं, लेकिन वह अमीरों से कर लेते हैं और गरीबों के लिए खर्च करते हैं। इसके बाद मंत्री ने कहाकि इन दोनों में एक समानता है। एक तरह से हम कह सकते हैं कि टंट्या मामा ने हमारे मुख्यमंत्री शिवराज के रुप में पुनर्जन्म लिया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

अगला लेख