biodatamaker
✕

मध्यप्रदेश में तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 16 यात्री घायल

Updated: शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (15:26 IST)
उमरिया (मप्र)। मध्‍यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर जनपद में शनिवार तड़के तेज गति से जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 16 यात्री घायल हो गए। घायलों में 6 की हालत गंभीर है।
 
अमरपुर पुलि‍स चौकी प्रभारी सुरेन्‍द्र शर्मा ने बताया कि नि‍जी ट्रैवल्‍स की बस तीर्थयात्रि‍यों को लेकर बद्रीनारायण की यात्रा पर जा रही थी। शनिवार तड़के मानपुर जनपद के गांव महरोई में मोड़ पर तेज गति के कारण बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे बस पलट गई।
 
उन्‍होंने बताया कि घायलों को कटनी जिले के बरही स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में से 6 की स्थिति गंभीर है जिन्हें कटनी के जिला अस्‍पताल में स्थानांतरित किया गया है। घायलों में बस का कंडक्‍टर और क्‍लीनर भी शामिल हैं जबकि बस चालक घटना के बाद फरार हो गया। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख