Daily Horoscope
✕

Uttarakhand : उमा भारती ने ऋषि गंगा नदी पर पॉवर प्रोजेक्ट बनाने का किया था विरोध, हादसे को बताया चेतावनी

Updated: रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (14:32 IST)
भोपाल। उत्तराखंड के जोशीमठ में ग्लैशियर टूटने की बड़ी घटना के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने बड़े सवाल उठा दिए हैं। उमा भारती ने हादसे पर दु:ख‌ जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है।
 
उमा भारती ने लिखा है कि जोशीमठ से 24 किलोमीटर पैंगगांव जिला चमोली उत्तराखंड के ऊपर का ग्लैशियर टूटने से ऋषि गंगा पर बना हुआ पॉवर प्रोजेक्ट जोर से टूटा और एक तबाही लेकर आगे बढ़ रहा है। मैं गंगा मैया से प्रार्थना करती हूं कि मां सबकी रक्षा करें तथा प्राणीमात्र की रक्षा करें।
ALSO READ: उत्तराखंड के चमोली में एवलांच के बाद बड़ी तबाही, जल प्रलय‌ से ‌हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट हुए बर्बाद
उमा ने आगे लिखा कि कल मैं उत्तरकाशी में थी, आज हरिद्वार पहुंची हूं। हरिद्वार में भी अलर्ट जारी हो गया है यानी कि तबाही हरिद्वार आ सकती है। यह हादसा जो हिमालय में ऋषि गंगा पर हुआ, चिंता एवं चेतावनी दोनों का विषय है।  इस संबंध में जब मैं मंत्री थी तब अपने मंत्रालय की तरफ से हिमालय व उत्तराखंड के बांधों के बारे में जो एफिडेविट दिया था, उसमें यही आग्रह किया था कि हिमालय एक बहुत संवेदनशील स्थान है। इसलिए गंगा एवं उसकी मुख्य सहायक नदियों पर पॉवर प्रोजेक्ट नहीं बनने चाहिए तथा इससे उत्तराखंड की जो 12% की क्षति होती है, वह नेशनल ग्रिड से पूरी कर देनी चाहिए।
ALSO READ: उत्तराखंड हादसे पर सीएम रावत का बड़ा बयान, राहत की बात है, नदी के बहाव में कमी आई

उमा ने कहा कि मैं इस दुर्घटना से बहुत दुःखी हूं। उत्तराखंड देवभूमि है। वहां के लोग बहुत कठिनाई का जीवन जीकर तिब्बत से लगी सीमाओं की रक्षा के लिए सजग रहते हैं। मैं उन सबकी रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना करती हूं। जिला चमोली, रुद्रप्रयाग व पौड़ी सभी जिलों में रहने वाले अपने आत्मीयजनों से मैं अपील करती हूं कि इस आपदा से प्रभावित लोगों की रक्षा एवं सेवा कार्यों में लग जाइए।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख