biodatamaker
✕

मैं दलितों के घर भोजन नहीं करती, लेकिन...

Updated: मंगलवार, 1 मई 2018 (20:43 IST)
केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को कहा कि मैं दलितों के घर भोजन नहीं करती, न ही समरसता भोज में भोजन करती हूं।
 
 
छतरपुर में नौगांव के ददरी गांव में आयोजित समरसता भोज के कार्यक्रम में उमा ने कहा कि वे इस समरसता भोज में भोजन नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि दलितों के घर खाना खाने की जगह वे दलितों को अपने घर बुलाकर भोजन कराएंगी और उनके परिजन दलितों के जूठे बर्तन उठाएंगे। 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वे राम नहीं हैं जो दलित शबरी के यहां जाकर भोजन कर उन्हें पवित्र करें, बल्कि दलित उनके घर भोजन करेंगे तो उनका घर पवित्र हो जाएगा। हालांकि भाजपा की ओर जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उमा जी को समरसता भोज की जानकारी नहीं थी। इसमें कहा गया कि चूंकि उमा भारती को यहां 150 किलोमीटर दूर टीकमगढ़ के पापोड़ा गांव पहुंचना और वहां विद्यासागर महाराज के दर्शन करना था। इसलिए देरी की वजह से वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं। 
 
दलितों में नाराजी : एक ओर जहां भाजपा आलाकमान के निर्देश पर पार्टी के छोटे-बड़े नेता दलितों के घर भोजन कर दलित प्रेम दिखा रहे हैं, वहीं उमा भारती ने समरसता भोज से किनारा कर लिया। आयोजक जहां कार्यक्रम से पहले दुहाई देते फिर रहे थे कि उमा भारती सबके साथ बैठकर समरसता भोज करेंगी, लेकिन वहीं उमा द्वारा दलितों के साथ भोजन न करने से उनमें नाराजी है। कुछ लोगों का कहना था कि वह तो उमा भारती के साथ भोजन करने आए, लेकिन उमा भारती भोजन करने की जगह पर बहाना बनाकर निकल गईं।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख