suvichar
✕

'किस' का वीडियो वायरल, पद से हटाए गए सिविल सर्जन

Updated: सोमवार, 14 जनवरी 2019 (00:42 IST)
उज्जैन (मध्यप्रदेश)। उज्जैन जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन का कथित तौर पर एक सहकर्मी महिला को 'किस' करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर रविवार को उन्हें पद से हटा दिया गया।
 
 
उज्जैन जिले के कलेक्टर शशांक मिश्रा ने बताया कि किस करने जो मामला आया है, वह किसी अधिकारी के लिए उचित नहीं है। मामले की गंभीरता की देखते हुए मैंने जिला चिकित्सालय में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. राजू निदारिया को पद से हटा दिया है।
 
उन्होंने कहा कि उनके स्थान पर डॉ. पीएन वर्मा को नियुक्त किया गया है। मिश्रा ने बताया कि मैंने निदारिया को नोटिस जारी कर दिया है। वे पिछले 2 दिन से छुट्टी पर हैं। उनका जवाब आने के बाद मैं मामले में आगे की कार्रवाई करूंगा। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहन मालवीय ने बताया कि संभागीय आयुक्त इस घटना की जांच के आदेश देंगे।
 
सूत्रों के अनुसार इस वीडियो में जो महिला नजर आ रही है, वह नर्स के पद पर काम करती है और प्रतीत होता है कि यह वीडियो जिला चिकित्सालय के ऑपरेशन थिएटर में बनाया गया है। जब मालवीय से सवाल किया गया कि क्या यह वीडियो ऑपरेशन थिएटर में बनाया गया है? तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। इसी बीच पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अब तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख