1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Transfer of IAS officers in Madhya Pradesh

MP में IAS अधिकारियों के थोकबंद तबादले, 26 अफसरों के ट्रांसफर

Transfer of IAS officers in Madhya Pradesh
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले किए गए हैं। सोमवार देर रात शासन की ओर से जारी आदेश में 26 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। तबादला आदेश में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। 
 
नीरज मंडलोई को ऊर्जा एवं पावर मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा गया है। तबादला आदेश में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। 
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दोनों प्रमुख सचिव, संजय कुमार शुक्ला और राघवेंद्र कुमार सिंह, को बदल दिया गया है। अब वे अलग-अलग विभागों के प्रमुख सचिव होंगे, लेकिन सीएम सचिवालय में नहीं। डॉ. राजेश राजौरा अब सीएम सचिवालय के प्रमुख अफसर होंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Prayagraj : छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी, परीक्षाओं को लेकर UPPSC ने दिया यह बयान