Narak Chaturdashi
✕

बालाघाट में ट्रेनी चार्टर प्लेन क्रैश, दो ट्रेनी पायलटों की जिंदा जलने से मौत की खबर

Updated: शनिवार, 18 मार्च 2023 (18:11 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक ट्रेनी चार्टर प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे में दो ट्रेनी पायलटों के जिंदा जलने से मौत की खबर है। पूरी घटना जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के भक्कूटोला की पहाड़ी की बताई जा रही है। घटना की पुष्टि जिले के आला अधिकारियों ने कर दी है। बालाघाट के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में एक शव बरामद कर लिया गया है वहीं दूसरे शव की तलाश जारी है। 

बालाघाट जिले में शनिवार दोपहर बाद एक ट्रेनी चार्टर भक्कूटोला के जंगल में क्रैश हो गया है। घटना की सूचना पर जिला प्रशासन औऱ पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु हो गया है। हादसे में प्लेन में सवाल दोनों पायलट की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बिरसी एयरपोर्ट से चार्टर प्लेन ने उडान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद चार्टर बालाघाट में भक्कूटोला की पहाड़ियों में हादसे का शिकार हो गया है। 

हादसे का शिकार होने बाद प्लेन में आग लग गई वह धू-धू कर जलने लगा। एटीसी गोंदिया एजीएम कमलेश मेश्राम ने चार्टर प्लेन के हादसे की पुष्टि कर दी है। वहीं हादसे  के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया  है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख