biodatamaker
✕

भोपाल के मैनिट परिसर में बाघ का मूवमेंट,सभी क्लास सस्पेंड, स्टूडेंट्स को हॉस्टल में रहने की हिदायत

Updated: मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (12:12 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल के रिहायशी इलाकों में बाघ के मूवमेंट से हड़कंप मच गया है। बीती रात राजधानी के मैनिट में बाघ के चहलकदमी देखे जाने के बाद आज मैनिट परिसर को बंद कर दिया गया है। बाघ की तलाश करने के लिए बड़े पैमाने पर मैनिट परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया है। 

मैनिट परिसर में सोमवार रात लगभग 11 बजे जब स्टूडेंट बाइक से हॉस्टल जा रहे थे, तभी उन्हें बाघ अपनी ओर आता दिखाई दिया। इसके बाद स्टूडेंट बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। इसके कुछ समय बाद बाघ हॉस्टल के बाहर भी घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स ने बाघ के मूवमेंट की जानकारी वार्डन और गार्ड को दी। इसके बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। 

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी य (MANIT) परिसर में बाघ की चहलकदमी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के आला अधिकारी आज सुबह मैनिट पहुंचे और परिसर में बाघ की सर्चिंग शुरु की गई।

वहीं मैनिट प्रशासन ने मंगलवार को सभी तरह की क्लास को अगामी आदेश तक सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं कैंपस में रहने वाले सभी छात्रों को बतौर सुरक्षा हॉस्टल से बाहर न निकलने के निर्देश जारी किए गए हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि मैनिट परिसर में बाघ ने शिकार भी किया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इससे पहले भोज मुक्त विश्वविद्यालय और वाल्मी में भी बाघ की चहलकदमी देखी गई थी। पिछले कुछ दिनों से राजधानी भोपाल के कलियासोत इलाके में लगातार बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा है जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख