ganesh chaturthi

Ujjain Rap Case : दरिंदगी की शिकार मासूम को गोद लेंगे टीआई अजय वर्मा

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (12:17 IST)
Ujjain Rap Case : उज्जैन में मासूम बच्ची से दुष्‍कर्म की मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। टीआई वर्मा ने दरिंदगी की शिकार मासूम को गोद लेने का फैसला किया है। वर्मा का कहना है कि बच्ची के लिखाई-पढ़ाई का जितना भी खर्चा होगा, वे उसको वहन करेंगे।

खबरों के अनुसार, मासूम बच्ची से दुष्‍कर्म की शर्मनाक और जघन्य घटना के बाद उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा ने यह फैसला लिया है कि वे दुष्‍कर्म की शिकार बच्ची को गोद लेंगे और उसकी लिखाई-पढ़ाई का जितना भी खर्चा होगा, उसको वहन करेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि उज्जैन के महाकाल थाना इलाके में मंगलवार की रात एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को खून से लथपथ सड़क पर बेहोश पाया गया था। इस सनसनीखेज दुष्‍कर्म की जघन्य घटना से हड़कंप मचा हुआ है। इस शर्मनाक और जघन्य घटना की जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस मामले में करीब 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तब कहीं जाकर आरोपी तक पहुंची।पुलिस ने बताया की आरोपी पर 376, पॉस्को में मामला दर्ज किया है। अब हिरासत से भागने के आरोप में 224 में भी मामला दर्ज होगा।मासूम बच्ची से दुष्‍कर्म की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

उग्रवादियों ने की नागा गांव पर कब्जे की कोशिश: CRPF की 6 घंटे तक जवाबी कार्रवाई में NRFM के दो उग्रवादी भाई गिरफ्तार

रूस से तेल खरीदने पर 100% अमेरिकी टैरिफ का भारत और चीन पर क्यों पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

मणिपुर में नहीं थम रहा जातीय तांडव: 2 दिनों में 6 हत्याएं, कोल्ड स्टोरेज में रखे गए कुकी पीड़ितों के शव! नागा गांव पर भी हमला

अगला लेख