Daily Horoscope
✕

महू-मंडलेश्वर मार्ग पर जाम गेट के निकट फिर से हुई कार दुर्घटना, SBI के तीन कर्मचारियों की मौत, दो गंभीर घायल

Updated: शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (14:43 IST)
महू। महू के समीप जाम गेट रोड पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कल शुक्रवार देर रात इंदौर से मंडलेश्वर की ओर जा रही क्रेटा कार MP09CX7522 पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। इसमें महेश्वर, करही एवं कसरावद की SBI बैंक ब्रांच में कार्यरत 3 कर्मचारियों की मौत हो गई एवं 2 घायल हो गए। घायलों को इंदौर में भर्ती करवाया गया है। सभी इंदौर में एक मीटिंग में शामिल होकर वापस महेश्वर लौट रहे थे।
 
मंडलेश्वर टीआई संतोष कैथवास के अनुसार हादसा ग्राम बागदरा के 3 किमी आगे पुलिया पर हुआ। देर रात को ग्रामीणों से प्राप्त सूचना पर पुलिस एवं एम्बुलेंस वहां पहुंची, तब तक कार सवार 2 लोग दम तोड़ चुके थे। बाकी घायलों को पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति ने इंदौर अस्पताल में दम तोड़ा।
 
मृतकों की पहचान विपिन पिता प्रेमचंद्र निवासी पटियाला पंजाब (SBI, करही), सूरज पिता पवन राजपूत (SBI, कसरावद) एवं अक्षत पिता रमेश गौतम (SBI, महेश्वर) दोनों निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। हादसा अंधेरे में पुलिया के न दिखने एवं कार की गति तेज होने से हुआ। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में इस मार्ग पर 5 बड़े हादसे हो चुके हैं जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हुई हैं एवं कई घायल भी हुए हैं। पर्यटन स्थल होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है एवं तीखे मोड़ होने के बावजूद भी चालक यहां अंध गति से वाहन चलाते हैं।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर प्लांट शुरू करने को लेकर हुआ था विवाद

राहुल गांधी ने कहा- 200 सरकारी अधिकारी हमारे संपर्क में, हर गद्दार का हिसाब होगा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, पीटीआई बोली- सीएम गिरफ्तार

उत्तराखंड में पहली बार कोसी नदी पर महाआरती, क्या बोले सीएम धामी?

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

अगला लेख