suvichar
✕

पाकिस्तान से आ रही शुष्क और गर्म हवाओं से मध्यभारत में पड़ रही है भीषण गर्मी

Updated: सोमवार, 3 जून 2019 (11:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले करीब एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी की तपिश सोमवार को भी बरकरार रहने से लोगों को इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सूर्य की लंबवत् स्थिति और पाकिस्तान से आ रही शुष्क और गर्म उत्तर-पश्चिमी असंतुलित हवाओं के कारण देश के उत्तरी और मध्य भाग में भीषण गर्मी बनी हुई है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के भी लगभग सभी हिस्से आग उगलते सूरज और भीषण लू की चपेट में बने हुए हैं। 
 
सोमवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, सतना, श्योपुर, छतरपुर, खरगोन समेत अन्य क्षेत्रों को बेहद गर्म स्थितियों से जूझना पड़ेगा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को अगले दो से तीन दिन तक ऐसी ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
 
राज्य के नौगांव में कल पारा 47.7 और खजुराहो में 47.5 डिग्री सेल्सियस बना रहा। इसके अलावा राजधानी भोपाल में भी 43.8 डिग्री के साथ तेज गर्मी बनी रही।
 
देर शाम आसमान में बादल छाने और तेज हवाओं के कारण गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई, लेकिन आज एक बार फिर तेज धूप के कारण सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा-सा पसर गया। 
 
इंदौर और खरगोन समेत राज्य के पश्चिमी हिस्सों में कल देर शाम बूंदाबांदी और हवाओं से कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि सोमवार सुबह से इन क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप बरकरार है।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख