Daily Horoscope
✕

Crime News: किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या, शव नदी में फेंका, तलाश जारी

Updated: मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (18:57 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक 14 वर्षीय किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने और शव को चंबल नदी में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शव की तलाश में जुटी हुई है।

ALSO READ: पत्नी से रेप करवाने वाला हैवान पति, पहली पत्नी ने भी बताया अय्याश
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के आंतरी से किशोरी को अगवा कर उसके सामूहिक दुष्कर्म करने और बाद में उसकी हत्या कर शव को चंबल नदी में फेंकने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहींपुलिस लगातार नदी में शव की तलाश कर रही है, लेकिन शव का पता नहीं चल सका है। आज मंगलवार को फिर से शव को तलाशा गया है, लेकिन देर शाम तक शव का पता नहीं चल सका है।

ALSO READ: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अलवर रेप केस की जांच CBI को सौंपने का किया निर्णय
 
जिले के आंतरी कछौआ निवासी 14 वर्षीय बालिका 27 दिसंबर 2021 को लापता हो गई थी। परिजन को जब वह कहीं नहीं मिली तो वे आंतरी थाने पहुंचे जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस को पता लगा कि नाबालिग की गांव के ही एक युवक अजीत से दोस्ती थी, वहीं पुलिस को पता लगा कि छात्रा एक मोबाइल फोन भी चलाती थी। मोबाइल को जांच में लिया तो अजीत से चैटिंग के कुछ मैसेज मिले। इसके बाद पुलिस ने रविवार को अजीत को हिरासत में लिया जिसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।
 
 अजीत ने 2 दोस्तों के साथ इस घटनाक्रम को अंजाम दिया था। पुलिस ने इसके बाद अजीत के दोनों साथी आकाश और गोलू को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा होने के बाद से ग्वालियर पुलिस गोताखोरों की मदद से चंबल नदी में नाबालिग का शव तलाश रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख