Hanuman Chalisa
✕

कुल्लू जिले में जेसीबी के खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (18:43 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के बंजार अनुमंडल के ग्रोहा गांव में आज मंगलवार सुबह एक जेसीबी के गहरी खाई में गिरने से लोक निर्माण विभाग जेसीबी के 1 संचालक समेत 4 मजदूरों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।

ALSO READ: भूकंप के 2 झटकों से अफगानिस्तान में तबाही, 22 लोगों की मौत
 
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव सिंह ने हादसे की पुष्टि करते बताया कि थाना बंजार की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। एक निर्माण स्थल पर जाते समय निष्पादक संचालकों ने 5 व्यक्तियों को लिफ्ट दी लेकिन भारी मशीन अचानक एक संकरे रास्ते में संतुलन खो बैठी और 500 मीटर की खाई में गिर गई। घायलों को 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल बंजार पहुंचाया गया।
 
उन्होंने कहा कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और हादसे के शिकार सभी लोग पीडब्ल्यूडी के बेलदार हैं। सभी कर्मचारी सुबह जेसीबी पर सवार होकर काम पर जा रहे थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। गुरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस टीम ने शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

अगला लेख