ganesh chaturthi
✕

अरुण यादव बड़े नेताओं से मिलकर पैसे के बल पर लेते हैं टिकट, विधायक सुरेंद्रसिंह शेरा का बड़ा आरोप

Updated: शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (14:26 IST)
भोपाल। कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के टिकट को लेकर एक बार फिर सिर फुटौव्वल सामने आ गई है। कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक सुरेंद्रसिंह शेरा ने अब खंडवा लोकसभा के लिए टिकट की मांग पार्टी से कर दी है।
 
शेरा ने वेबदुनिया से बातचीत में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा से कांग्रेस के टिकट के दावेदार अरुण यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यादव बड़े नेताओं से मिलकर पैसे देकर लोकसभा का टिकट ले आते हैं। शेरा ने अरुण यादव को बाहरी उम्मीदवार बताते हुए कहा कि वे चुनाव के समय पैसे देकर टिकट लेकर आते हैं और चुनाव में हारने के बाद चले जाते हैं, जबकि पांच साल तक वो और उनका परिवार बीजेपी के खिलाफ पार्टी को खड़ा करता है।
 
वेबदुनिया के साथ बातचीत में शेरा अरुण यादव पर आरोप लगाते हुए कहते है कि यादव व्यक्तिगत लाभ के लिए उनके परिवार को बढ़ने नहीं देना चाह रहे हैं। इसके साथ ही यादव पर क्षेत्र से गायब रहने का आरोप लगाते हुए कहते हैं कि पिछले पांच सालों में जिसने भी यादव को देखा हो उसको वो एक हजार का इनाम देंगे। 
 
लोकसभा चुनाव से पहले शेरा ने बगावती तेवर दिखाते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस से खंडवा लोकसभा से अपने परिवार के लिए टिकट की मांग की है। इससे पहले सुरेंद्रसिंह शेरा ने विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस से टिकट की मांग की थी और टिकट न मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ा था और चुनाव में बीजेपी की दिग्गज नेता अर्चना चिटनीस को हराया। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख