Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में 'स्पेशल 26', नियुक्त किए फर्जी आयकर अधिकारी, छापे भी मारे

Updated: बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (15:18 IST)
इंदौर। इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने आयकर अधिकारियों की एक ऐसी फर्जी टीम को गिरफ्तार किया है जो हिन्दी फिल्म 'स्पेशल-26' की तर्ज पर ठगी कर रही थी। इन लोगों ने कई जगह छापे मारकर रुपए भी वसूल किए थे। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
नकली आयकर अधिकारियों ने शहर के सिलीकॉन सिटी में ऑफिस खोलकर 80 लड़कों को आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का लालच दिया था। इनसे लाखों रुपए की ठगी की गई। पुलिस जांच में पता चला है कि दो दर्जन से अधिक व्यापारियों की प्रोफाइल बनाकर यह टीम छापा मारने की तैयारी भी कर रही थी।
 
इस तरह आया ठगी का विचार : पुलिस के अनुसार, गिराह का सरगना देवेंद्र 12वीं तक पढ़ा है। उसने आयकर विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति पढ़ी थी, इसमें लिखा था कि बेनामी और आय से अधिक संपत्ति की जानकारी देने पर 10 प्रतिशत कमिशन दिया जाए। इस विज्ञापन को देख ठगी का विचार आया और सीबीडीटी अटैचमेंट सेक्सन 6 देखकर अधिकारी बन गया। 
 
इन पदों पर की भर्ती : जानकारी के अनुसार आयकर विभाग में खबरी, सीनियर फील्ड आफिसर, सर्वेयर, भृत्य, वरिष्ठ जांच अधिकारी, जांच अधिकारी आदि पदों की भर्ती के नाम पर ठगी की गई। सिलिकान सिटी में एक वर्ष तक आयकर विभाग के नाम से कार्यालय चलाया।
 
पुलिस ने इन लोगों को पकड़ा : पुलिस ने इस मामले में देवेन्द्र पिता माधवलाल डाबर जाति भील कुक्षी, सुनील मण्डलोई पिता नानसिह मण्डलोई आजाद कालोनी कुक्षी, रवि पिता महेश सोलंकी इंदौर, दुर्गेश पिता हरीसिंह गेहलोत इंदौर व सतीश पिता चम्पालाल गावड 325 इंदौर को गिरफ्तार किया है। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख