Daily Horoscope
✕

MP : पटरी से उतरे सोमनाथ एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्रियों में मचा हड़कंप

Updated: शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (09:36 IST)
मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज सुबह एक ट्रेन हादसा हुआ। सोमनाथ एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन उनमें दहशत का माहौल बना हुआ है। यात्री अचानक ट्रेन डिरेल होने से आक्रोशित भी हैं, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से लगातार ट्रेन हादसे हो रहे हैं।
ALSO READ: Manipur में रॉकेट हमले के बाद स्कूल बंद, रात में ड्रोन दिखने के बाद लाइट बंद कर घरों में छिपे लोग
ट्रेन हादसा सुबह के करीब पौने 6 बजे की घटना है। जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से करीब 150 मीटर की दूरी पर डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन इंदौर से आ रही थी, लेकिन जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर बढ़ते समय इसकी स्पीड स्लो हुई और यह डिरेल हो गई। डिरेल होने के कारण अभी पता नहीं चले हैं।

कुछ दिन पहले जबलपुर संभाग के एक रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन लोहे की छड़ से टकरा गई। इसके बाद आरपीएफ ने घटना की जांच शुरू की।

पश्चिम मध्य रेलवे के CPRO हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों को 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे कछपुरा रेलवे स्टेशन (जबलपुर जिला) के पास नैनपुर-जबलपुर ट्रेन (05706) के लोहे की छड़ से टकराने की सूचना मिली। अधिकारी के मुताबिक यह दुर्घटना प्लेटफॉर्म से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई। उन्होंने बताया कि पटरी को ठीक करने और रेल यातायात बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

LIVE: जम्मू कश्मीर के कूलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान, एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

एक दिन प्रदूषण हुआ है तो खत्म भी हो जाएगा... दिवाली पर ज्ञान देने वालों पर बरसे CM योगी, सपा-कांग्रेस को भी लपेटा

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

अगला लेख