suvichar
✕

असरावद बुजुर्ग में पहले सोलर वाटर पंप का शुभारंभ

Updated: सोमवार, 30 नवंबर 2020 (17:53 IST)
गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर इंदौर जिले के गांव असरावद बुजुर्ग में सोलर पंप का शुभारंभ किया गया।  
यह पंप महिला किसान चंचल कौर राजेन्द्र सिंह के गुरुबक्ष फार्म पर मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के अंतर्गत लगाया गया। इस अवसर पर चंचल कौर और राजेन्द्र सिंह के बेटे ने अरदास कर सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री जनक पलटा मगिलिगन ने सरपंच पूजा संजय पारिया व जनपद अध्यक्ष विजयलक्ष्मी रामसिंह पारिया की गरिमामयी उपस्थित में बहाई प्रार्थना व गुरुनानक देव जी के शब्द गायन कर शुभारंभ किया।

चार दशकों से सोलर उर्जा के प्रसार को समर्पित जनक दीदी ने कहा कि  गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर सूर्य के प्रकाश से अपने ग्रामीण क्षेत्र में पहले सोलर वाटर पंप का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत बड़ी पहल है क्योंकि यह पूर्णतय प्रदूषण मुक्त है।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की बात कही और प्राकृतिक उर्जा में आत्मनिर्भर होने के लिए भारत में सूर्य की उर्जा सबसे ज्यादा मिलती है।

बता दें कि सोलर पैनल और वाटर पंप लगाने के बाद बिजली या ईंधन का कोई खर्चा नहीं आता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती, वॉल्‍टेज के कम ज्‍यादा होने के कारण मोटर जलने की भी चिंता नहीं है। एक बार लगाने के बाद बिजली का बिल भी नही भरना पड़ता। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कमी है, ऐसे में उम्‍मीद है कि ज्यादा से ज्यादा किसान इसका इस्‍तेमाल करेंगे।

इस अवसर पर पर्यावरण विद अम्बरीश केला व कामरेड हरनाम सिंह भी उपस्थित रहे। चंचल कौर ने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया। यह जानकारी राजेन्द्र सिंह ने दी।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख