suvichar
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Simhastha, Digital India Awards

सिंहस्थ को मिला डिजिटल इंडिया अवॉर्ड

Simhastha
भोपाल। डिजिटल इंडिया अवॉर्ड्‍स कार्यक्रम में "मोस्ट इनोवेटिव सिटिजन इंगेजमेंट श्रेणी में पुरस्कार उज्जैन को प्राप्त हुआ। केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सिंहस्थ के पूर्व मेला अधिकारी अविनाश लवानिया, पूर्व उप मेला अधिकारी सुजान रावत को प्रदान किया।
देशभर से छ: श्रेणी में आए प्रस्तावों में से 20 अवॉर्ड दिए गए। मध्यप्रदेश से मात्र सिंहस्थ कार्यालय को अवार्ड प्राप्त हुआ। सिंहस्थ उज्जैन का नाम आते ही सभी उपस्थित लोगों द्वारा तालियाँ बजाई गई एवं श्री रविशंकर प्रसाद द्वारा भी स्टेज पर ही मेला अधिकारी एवं उनकी टीम से बात कर सबको बधाई दी गई। इस बार का सिंहस्थ आईटी की नवीनतम तकनीकों के उपयोग के लिए भी जाना गया।  (वार्ता)