शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Simhastha-2016, MP, Jhabua,
Written By
Last Updated :झाबुआ , शुक्रवार, 20 मई 2016 (21:08 IST)

सिंहस्थ आ रही बस टैंकर से टकराई, 21 घायल

सिंहस्थ आ रही बस टैंकर से टकराई, 21 घायल - Simhastha-2016, MP, Jhabua,
झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद-बदनावर मार्ग पर आज उज्जैन सिंहस्थ आ रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस टैंकर से टकरा गई, जिससे 21 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुजरात के बड़ौदा से उज्जैन सिंहस्थ में जा रही एक यात्री बस सुबह पत्थरपाडा गांव समीप तेल टैंकर से टक्करा गई। 
हादसे में 21 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पेटलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन लोग गंभीर हैं जिन्हें गुजरात के दाहोद भेजा गया है। 
 
गुजरात से सभी यात्री उज्जैन सिंहस्थ में अंतिम स्नान के लिए बड़ौदा बस द्वारा सिंहस्थ आ रहे थे। दुर्घटना में जहां टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं टैंकर का तेल भी सड़क पर फैल गया। (वार्ता)