dharma sangrah
✕

भोपाल में बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर, टीआई को दी थी गोली मारने की धमकी

Updated: सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (11:13 IST)
भोपाल। राजधानी से सटे सीहोर जिले में दोराहा टीआई को जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश को पुलिस शॉर्ट एनकाउंटंर के बाद आज भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल पुलिस ने सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे बदमाश नसीम बन्ने खा को मनुआभान टेकरी से  शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस गिरफ्त में आने के बाद नसीम बन्ने खा ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव किया जिसके पुलिस की फायरिंग में हो घायल हो गया। उसको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी नसीम को गिरफ्तारी के बाद रात साढ़े तीन बजे रिकवरी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने मनुअभान ठेकरी पर भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं जवाबी फायरिंग में पुलिस टीम की एक गोली उसके पैर में लग गई। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि, आरोपी को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या था पूरा मामला?-भोपाल के बदमाश नसीम बन्ने खा ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सीहोर जिले के दोहरा थाना प्रभारी को जान से मार देने की धमकी दी थी। वायरल वीडियो पर उसने कहा था कि “थाना दोराहा, जिला सीहोर टीआई को हमारा सीधा चैलेंज है, अगर पकड़े गए तो गोली मार देना, नहीं तो कसम से जिंदा रहा तो तुझे गोली जरूर मारूंगा। हमारी शासन से कोई बुराई नहीं है। मगर तू हमारे छोटे भाइयों को परेशान कर रहा है। उनका कोई लेना देना ही नहीं है। उस गरीब का मोबाइल रख लिया। कैसे ऑटो चलाकर, मेहनत मजदूरी कर बेचारे पैसा कमाते हैं,रात-रात भर मेहनत करते हैं सोचना चाहिए”।

बदमाश नसीम बन्ने खा के खिलाफ सीहोर जिले के दोहरा थाने में हत्या के प्रयास और भोपाल में मारपीट, हत्या के प्रयास, आगजनी सहित 2 दर्जन से ज्यादा गंभीर अपराध आरोपी पर दर्ज हैं। वहीं आरोपी नसीम ने पिछले दिनों भोपाल के बुधवारा में दिनदहाड़े 3 दिसंबर को गोलीबारी कर टेंट कारोबारी को जान से मार देने का प्रयास किया था।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख