Govardhan puja
✕

BJP के मिशन दक्षिण को पूरा करेंगे शिवराज! विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 (16:07 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब भाजपा के मिशन दक्षिण को पूरा करेंगे। शिवराज दक्षिण के राज्यों में पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा में नजर आएंगे। आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद शिवराज ने कहा कि पार्टी ने उनको विकसित भारत संकल्प यात्रा में जाने को कहा गया है और वह दक्षिण के राज्यों में जाएंगे।

शिवराज ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के साथ आगे के काम को लेकर उनकी चर्चा हुई है। पार्टी अध्यक्ष उनको जिस भूमिका में रखेंगे उसको वह पूरा करेंगे। शिवराज ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता के नाते पार्टी उनकी जो भूमिका तय करेगी वह उसको स्वीकार करेंगे। शिवराज ने कहा कि वह राज्य में भी रहेंगे और केंद्र में भी रहेंगे। ऐसे में अब माना जा रहा है कि जल्द ही शिवराज को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।  

वहीं शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल को लेकर उनकी पार्टी अध्यक्ष के साथ चर्चा हुई है। वहीं कैबिनेट में नए चेहरों को लेकर शिवराज ने कहा कि कहा कि इसका फैसला वह पार्टी तय करेगी।

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद लगातार शिवराज सिंह चौहान की नई भूमिका को लेकर कयास लगाए जा रहे थे और आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अब यह साफ हो गया है कि पार्टी शिवराज सिंह चौहान का उपयोग राष्ट्रीय राजनीति में करना चाहती है, इसलिए पार्टी ने उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों एक इंटरव्यू में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि पार्टी शिवराज सिंह चौहान को उनके कद के मुताबिक नई जिम्मेदारी देगी।

शिवराज मध्यप्रदेश में लगातार थे सक्रिय-दरअसल विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद शिवराज सिंह चौहान लगातार जनता के बीच सक्रिय है और वह आलाकमान को यह मैसेज देने की कोशिश कर रहे है कि वह आज भी मध्यप्रदेश में भाजपा के सबसे लोकप्रिय चेहरे है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री आखिरी पौधारोपण करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने भावुक संदेश देते हुए कहा कि “मित्रो अब विदा, जस की तस धर दीनी चदरिया”। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद शिवराज सिंह चौहान विदिशा पहुंचे थे जहां पर महिलाएं शिवराज से लिपट कर रोने लगी तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपने आंसू नहीं रोक पाएं और वह बेहद भावुक नजर आए। इस दौरान शिवराज महिलाओं को ढांढस बांधते हुए नजर आए वहीं महिलाओं ने कहा कि “भैय्या आप क्यों चले गए, मामा जी वापस आना, अपनी बहनों के लिए वापस आना। 

18 साल तक मध्यप्रदेश की बागडोर संभालने शिवराज सिंह चौहान राजनीति के एक मंझे हुए खिलाडी है। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद शिवराज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पहचान “भाई और मामा” के रुप में बना कर रखी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी लोगों ने घेर लिया था और मामा-मामा के नारे लगाए थे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों से मिले, इस दौरान कई महिलाएं भावुक हो गई और उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से कहा कि अब एक दिन प्रधानमंत्री बनें।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का बड़ा कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देशभर में मिला दूसरा स्थान

Weather Today : देश के 20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की आशंका

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की प्रदर्शन के दौरान खरीदारी की अपील, INDIA Bloc Rally में क्यों शामिल नहीं हो रही CJP, दीपके ने बताया कारण

Panchkula School : तीसरी क्लास का बच्चा बना 'हैवान', पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची को लात-घूंसे बरसाने के बाद मारी ईंटें, CCTV में कैद घटना कैद हुई खौफनाक घटना

उत्तराखंड के युवाओं को CM धामी की बड़ी सौगात, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

अगला लेख