Hanuman Chalisa
✕

टाइगर स्टेट‌‌ मध्यप्रदेश में 'शिकार' पर निकला 'टाइगर' !

Updated: मंगलवार, 9 मार्च 2021 (22:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इन दिनों एक अलग ही‌ तेवर में नजर आ रहे है। आमतौर पर सार्वजनिक ‌मंचों पर शांत और गंभीर रहने वाले मुख्यमंत्री ‌शिवराजसिंह चौहान के तेवर इन दिनों बेहद आक्रामक नजर आ रहे हैं।

मंगलवार को इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने टाइगर जिंदा वाले चर्चित बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने कह दिया था टाइगर अभी जिंदा है और अब टाइगर शिकार पर निकला है। शिकार भू-माफियाओं का, शिकार चिटफंड कंपनियों का, शिकार नशे के कारोबारियों का, शिकार मां-बेटी और बहन की जिंदगी को बदत्तर बनाने वालों का।' 
ALSO READ: सीएम पद से इस्‍तीफे के बाद क्‍या त्र‍ि‍वेंद्र सिंह रावत को केंद्र में मिल सकती है भूमि‍का?
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में भू-मफिया‌ डर के भाग रहे हैं। इंदौर में भू-माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई ‌के बाद 'घर का सपना पूरा हुआ अपना' कार्यक्रम के तहत 1000 सोसाइटी के सदस्यों के मुख्यमंत्री का आभार प्रदर्शन कार्यक्रम ‌के दौरान मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि 'ये मैं हूं, ये मेरी सरकार और ये मेरी टीम है और मध्यप्रदेश से भूमाफिया भाग रहे हैं।' 
 
इंदौर में मुख्यमंत्री ‌शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर 1000 सोसायटियों में भू-माफियाओं से कब्जे से‌ मुक्त कराकर सोसायटियों के सदस्यों को उनकी भूमि देने का काम शुरू हुआ है।

भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर शहर के बड़े भू-माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ पहले चरण में 2239 भूखंडों की तीन कालोनियों की समस्या दूर कर पात्र हितग्राहियों को अधिपत्य दिया जाएगा।‌ इसके साथ ही अगले चार महीने में 12 सोसायटियां लगभग 8-10 हजार सदस्यों की समस्या का निपटारा कर 35000-40000 करोड़ के भूखंड पात्र सदस्यों को दिए जाएंगे।

न्याय के लिए बना मुख्यमंत्री : मैं सोच रहा था मैं सवा साल में मुख्यमंत्री क्यों बन गया। सवा साल का बीच में वनवास हुआ था। अब समझ में आया भगवान ने मुझे न्याय दिलाने के लिए ही चौथी बार मुख्यमंत्री बनाया है।
 मेरे बहनों और भाइयों मुझे किसी आवाहन और स्वागत की जरूरत नहीं है। आपकी आंखों की चमक और चेहरे की प्रसन्नता, आपके होठों की मुस्कुराहट और दिल की उमंग, उत्साह से बड़ा मेरे लिए कोई उपहार नही हो सकता।

कल मध्यप्रदेश की विधानसभा में धर्म स्वतंत्र विधेयक पारित कर दिया। गलत नीयत से दबाकर, डराकर, फुसलाकर, बेटियों की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की तो जिंदगीभर जेल में चक्की पिसवाऊंगा।
 मेरे बहनों और भाइयों आज भी जो बात आई है न।

इस टीम के साथ आपको आश्वस्त करता हूं। यह मेरा धर्म है 'तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा' आप हक़ की आपको दे रहे हैं। इंदौर में किस तरह माफियाओं को साफ किया है। इंदौर पूरे मध्यप्रदेश के लिए मिसाल बनेगा। पूरे मध्यप्रदेश में जो अन्याय और शोषण के शिकार हुए हैं उन्हें न्याय मिलेगा। अब ये कोई अब्बू, चब्बू नही बचेंगे। सरकार अगर ठान ले तो काहे का डब्बू और काहे का चब्बू।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख