Hanuman Chalisa
✕

कानून व्यवस्था पर सदन से सड़क तक आज सरकार को घेरेगी भाजपा

Updated: बुधवार, 17 जुलाई 2019 (09:21 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और मासूमों के अपहरण और उनकी बेरहमी से हत्या को लेकर आज विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। राजधानी के कोलार इलाके में मासूम की अगवा कर बेरहमी से हत्या के मामले को भाजपा आज विधानसभा में जोरशोर उठाएगी।

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मासूम की बेरहमी से हत्या के लिए सीधे मुख्यमंत्री कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर सरकार तबादलों में व्यस्त है तो दूसरी ओर सरकार की नाक के नीचे मासूमों की हत्या की जा रही है, जिससे आज प्रदेश के लोगों में खौफ बैठ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था आज पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और विपक्ष पूरी ताकत से इस मुद्दे को सदन में उठाएगा।

शिवराज आज सड़क पर देंगे धरना : दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मासूम की हत्या मामले को लेकर सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। शिवराज ने कहा कि आज प्रदेश अपहरण के मामले में नंबर एक बन गया है जबकि सरकार तबादलों में ही व्यस्त है। मासूमों के साथ बढ़ रहे अपराधों के विरोध में आज शिवराज भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना देंगे। शिवराज ने कहा कि सरकार और प्रशासन की नाकामी के चलते मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख