1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Shivraj Singh Chauhan

मध्यप्रदेश सरकार के बजट को शिवराज सिंह ने बताया जनविरोधी

Shivraj Singh Chauhan
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को जनविरोधी बताया है।

चौहान ने कहा कि प्रदेश का बजट जनता को ठगने वाला है। इसमें गरीबों, महिलाओं के लिए कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की अल्पकालीन कर्जमाफी के लिए 48 हजार करोड़ रुपए चाहिए थे, पर 8 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। बजट पूरी तरह जनविरोधी है।
अगला लेख
Live : एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या से भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को बड़ी उम्मीदें