suvichar
✕

विधायकों के पाला बदलने की खबरों के बीच शिवराज ने कमलनाथ सरकार के भविष्य को लेकर जताई बड़ी आशंका

Updated: बुधवार, 4 मार्च 2020 (13:04 IST)
मध्यप्रदेश में विधायकों के हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों से घिरी भाजपा और उसके दिग्गज नेता अब भी कमलनाथ सरकार के खिलाफ पूरी तरह अक्रामक नजर आ रहे है। तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच दिल्ली से भोपाल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है लेकिन अपने बोझ से कुछ होता है तो वह जाने। शिवराज ने इसे कांग्रेस के घर का मामला बताते हुए कहा कि आज कांग्रेस के विधायक खुद परेशान है और वह आरोप हम पर लगाते है। 
 
शिवराज ने अपने दिल्ली दौरे पर सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस का काम केवल आरोप लगाना है और कांग्रेस में इतने गुट हैं कि आपस में मारममार मची हुई है और वह आरोप हम पर लगाते है। वहीं शिवराज ने दिग्विजय से आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि इससे दिग्विजय सिंह को क्या लेना देना कि मैंने दिल्ली में क्या किया। शिवराज ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जब पार्टी दिल्ली बुलाती है तो वह जाते है।
 
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि शिवराज चार्टर प्लेन से विधायकों को बेंगलुरु ले जाने वाले थे। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नजदीकी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह और रामपाल सिंह ने होटल में कांग्रेस विधायकों को करोड़ों रुपए ऑफर किए थे। 

इस बीच जारी सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के तीन विधायक और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा के अब भी भाजपा के साथ होने की खबरें सामने आ रही है। 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख