Daily Horoscope
✕

शिवराज बोले- असली टाइगर तो यहां बैठा है, दूसरा कहां से आया खत्म करो...

Updated: मंगलवार, 19 जुलाई 2022 (23:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर खुद को टाइगर बनाया। सीएम से टाइगर नामक एक गुंडे और अवैध शराब की कुछ लोगों ने शिकायत की थी। इस पर शिवराज ने कहा कि असली टाइगर तो यहां बैठा है, दूसरा कहां से आ गया? 
 
दरअसल, भोपाल में महापौर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जनता को धन्यवाद करने के लिए कार्यक्रम रखा गया था। जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे तो वहां स्थानीय लोगों ने इलाके के एक टाइगर नाम के गुंडे की शिकायत कर दी। इस पर मुख्यमंत्री ने डीसीपी साई कृष्णा थोटा और भोपाल कलेक्टर को मंच पर बुलाया और सबके सामने कहा कि यह जरा देख लें कौन है टाइगर-फाइगर।
 
शिवराज ने आगे कहा कि असली टाइगर (शिवराज सिंह चौहान) तो यहां बैठा है फिर ये कहां के टाइगर-फाइगर आ गए। उन्होंने कहा कि ‘ये कौन-सी टाइगर शराब आ गई। पाउच जब्त करो, मारो डंडे और ठीक करो सबको। यह माता-बहनों की सबसे बड़ी दिक्कत है।
 
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब पर डंडा चलाओ, क्रश कर दो सबको, खत्म करो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि यह मैसेज भोपाल के लिए नहीं है, पूरे मध्य प्रदेश के लिए है। जनता परेशान है तो सरकार का क्या मतलब है। उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान इससे पहले भी खुद को टाइगर कह चुके हैं। 
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख