biodatamaker

शिवराज फिर बोले- 'टाइगर मामू' अभी जिंदा है, चिंता की बात नहीं...

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (13:41 IST)
सीहोर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सत्तारुढ़ दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि बुधनी की जनता को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि टाइगर मामू अभी जिंदा है, पहले कलम से काम करते थे अब लड़कर काम करवाएंगे।


चौहान रविवार को अपने पुत्र कार्तिकेय के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी में जनता का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीण भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि बुधनी की जनता को चिंता करने की कोई बात नहीं है, टाइगर मामू अभी जिंदा है। उन्होंने कहा कि मेरे हटते ही बिजली जाने लगी है, कर्जमाफी में कांग्रेस का ढुलमुल रवैया चल रहा है। कभी कहते हैं कि जो डिफाल्टर है उनका कर्ज माफ होगा, तो कभी कहते हैं एक मार्च तक का कर्ज माफ करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम तो अभी तक का पूरा कर्जा माफ कराएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक कलम से काम करता था अब लड़कर काम कराऊंगा, किसी का भी काम रुकेगा नहीं। उन्होंने कहा फिलहाल मेरा एक ही काम है, जो काम मंजूर हैं, उन्हें तत्काल पूरा किया जाए, एक भी योजना बंद नहीं होनी चाहिए, सभी योजनाएं चालू रहें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए गेहूं के लिए 2100 और सोयाबीन के लिए 500 एडवांस में डलवाए हैं। सस्ती बिजली हमने दी है। यह योजनाएं पूरी तरह जारी रहना चाहिए, कोई भी योजना बंद हुई तो हम आंदोलन करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीण क्षेत्रों ने उनकी भव्य अगवानी कर जगह-जगह उनका स्वागत किया। वह चुनाव परिणाम के बाद मतदाताओं का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान चौहान करीबन एक दर्जन गांव पहुंचे जिनमें खजूरी, आमाडो, बिलपाती, आमघिर और भेसना गांव प्रमुख हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख