suvichar
✕

कड़ाके की ठंड में रैनबसेरों में पहुंचे शिवराज, भावुक हुए लोग

Updated: रविवार, 23 दिसंबर 2018 (11:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भले ही शिवराज सिंह चौहान अब सूबे के मुख्यमंत्री नहीं है लेकिन अब भी वह कुछ ऐसे काम कर रहे हैं, जो वो मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए करते थे। शिवराज सिंह चौहान जब सूबे को मुख्यमंत्री थे तो दिसंबर महीने में कड़कड़ाती ठंड में रैन बसेरों का जायजा लेने के अचानक निकल पड़ते थे।
 
शिवराज रैन बसेरों में जाकर गरीब - बेसहारा लोगों से मिलते थे और उनको हर संभव सहायता दिलाने का आदेश अफसरों को देते थे। लगभग तेरह सालों तक हर साल दिसंबर को महीनों में भोपाल में शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्यमंत्री रैन बसेरों का औचक निरक्षण करते थे। अब जब सूबे में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। यहां अब कांग्रेस की सरकार है और सूबे के मुखिया कमलनाथ है और शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री हो चुके हैं।
 
इसके बाद भी शिवराज शनिवार की देर रात कड़कड़ाती ठंड में रैन बसेरों का जायजा लेने के भोपाल की सड़कों पर निकल पड़े। शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के सुल्तानिया हॉस्पिटल, टीटी नगर में रैन बसेरों का जायजा लिया और वहां पर मौजूद लोगों से व्यवस्था के बारे में बातचीत की। शिवराज समता चौक को पास सड़क किनारे अलाव ताप रहे लोगों को पास भी रूके और उनसे बातचीत की.
 
इसके बाद ट्विटर पर उन्होंने रैन बसेरों के दौरे के अनुभव को साझा करते हुए लिखा, 'दीन-दुखियों की सेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। भोपाल में गरीब-बेसहारा के लिए स्थापित रैन बसेरे में आज रात पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी और इंतजामों से रूबरू हुआ। हमारी नजर गरीब कल्याण की योजनाओं और व्यवस्थाओं पर है। जहां भी चूक होगी हम उसकी आवाज उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो संघर्ष करेंगे। रैनबसेरों में जो अपनापन, स्नेह और आशीर्वाद मिलता है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। अद्भुत अविस्मरणीय प्रेम है आप लोगों का, इसके लिए हृदय से आभार।'

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख