suvichar
✕

शिवराज ने विधानसभा चुनाव में रखा 200 सीटों का लक्ष्य

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2017 (21:00 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि वर्ष 2018 के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हमें 200 से अधिक सीटों का लक्ष्य दिया है।
 
मुख्यमंत्री के रूप में 12 साल पूरे होने पर चौहान ने खास मुलाकात में बताया, 'हम लोग केवल इतना कह सकते हैं कि पार्टी ने हमें 200 से अधिक सीटों का लक्ष्य दिया है।' 
 
उन्होंने कहा, 'मैं इतना कहता हूं कि मध्यप्रदेश में जनता का प्यार भाजपा के साथ है। जब हम लगातार लोगों के पास जाते हैं, तब यह महसूस होता है।' उनसे सवाल किया गया था कि अगले साल मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप कितनी सीटें भाजपा की झोली में आने की उम्मीद कर रहे हैं।
 
इस विधानसभा चुनाव में सत्ता विरोधी लहर खास तौर पर विधायकों के खिलाफ रहने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर चौहान ने कहा, 'देखिए अभी एक साल चुनाव में है। इस बारे में कहना अभी जल्दीबाजी होगी।' 
 
उन्होंने बताया, 'भाजपा के विधायक अच्छा काम कर रहे हैं। हम लोग जहां जरूरत होती है तो आपस में चर्चा एवं बातचीत करते हैं। अंत में परिस्थिति एवं उम्मीदवार कौन है, उसको देखकर फैसले किए जाएंगे।' चुनाव से पहले अपनी कैबिनेट में फेरबदल करने के सवाल पर चौहान ने कहा, 'इस बारे में कुछ करेंगे। बहुत जल्द इस पर विचार करेंगे। बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा।' (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख