sundarkand
✕

फिर बोलीं शिवराज की मंत्री उषा ठाकुर, गरबा पंडाल लव जिहाद का माध्यम, पहचान पत्र से हो प्रवेश

Updated: गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (14:43 IST)
ग्वालियर। नवरात्रि से पहले एक बार फिर मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने लव जिहाद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गरबा पंडाल लव जिहाद का जरिया हैं। पंडालों में पहचान पत्र के जरिए ही लोगों को प्रवेश दिया जाना चाहिए। 
 
वरिष्‍ठ भाजपा नेता उषा ठाकुर ने कहा है कि गरबा और पंडाल लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने सभी गरबा आयोजकों से सतर्क और सजग रहने को कहा।
 
उन्होंने कहा कि गरबा पांडाल में जो भी आए वो अपना पहचान पत्र लेकर ही आए। बिना पहचान पत्र के गरबों में कोई प्रवेश कर नहीं सकता। ये सब के लिए सलाह भी है और नसीहत भी है।
 
उल्लेखनीय है कि उषा ठाकुर इस तरह का बयान पहले भी देती रही हैं। सितंबर 2014 में भी उन्होंने इंदौर में अपने बयान में कहा ‍था कि शहर में नवरात्रि के दौरान मुस्लिम युवकों को गरबा देखने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने गरबा में भाग लेने वाली लड़कियों को भी हिदायत देेेते हुए कहा था कि वो बैक लेस और लो वेस्ट घाघरा ना पहनें।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता हथियाने का सपना... CM योगी ने X पर लिखा तीखा संदेश, युवाओं को लेकर दी चेतावनी

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

अगला लेख