biodatamaker
✕

कांग्रेस नेता के आपत्तिजनक बयान के बाद शिवराज ने किए तीखे प्रहार

Updated: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (17:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबंध में कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर के आपत्तिजनक बयान के बाद आज मंगलवार को फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने कांग्रेस पर तीखे हमले जारी रखे और कहा कि उनकी सरकार गरीबों के कल्याण के कार्य जारी रखेगी और कमलनाथ को उनकी अमीरी मुबारक हो।
ALSO READ: दिनेश गुर्जर बने एमपी कांग्रेस के ‘अय्यर’,कहा नंगे-भूखे परिवार से हैं शिवराज
प्रदेश भाजपा कार्यालय में चौहान ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस नेता ने उन्हें 'भूखे नंगे' परिवार का कहकर उनका नहीं, बल्कि गरीबों और गरीबी का अपमान किया है। चौहान ने कहा कि गरीबों के अपमान के कारण वे आहत हुए हैं, लेकिन इससे प्रभावित हुए बगैर वे राज्य के गरीबों, वंचितों और अन्य वर्गों के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। चौहान ने किसानों और गरीबों के हित की लागू योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि अभी तो गरीबों के हित में और भी योजनाएं बन रही हैं।
ALSO READ: शिवराज के मंत्री बोले, घर से निकाल लाएंगे, जमीन में गाड़ देंगे
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी निशाने पर लिया और कहा कि उन्हें उनकी अमीरी, उद्योग और बड़े लोग मुबारक हों। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उद्योगपति होने के कारण ही कमलनाथ ने राज्य में गरीबों, किसानों और अन्य वंचितों के हितों का ध्यान नहीं रखा। कमलनाथ को राज्य में विकास कार्य होने पर आपत्ति है। जनता के समक्ष नतमस्तक होने पर भी पूर्व मुख्यमंत्री को आपत्ति है और उन्हें तो अक्सर फिल्मी हीरो और हीरोइन ही याद आते रहते हैं।
 
इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने भी कमलनाथ पर तीखे प्रहार किए और कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि उनके पास इतनी अधिक संपत्ति कहां से आई। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस की पराजय तय है और इसके बाद कमलनाथ वापस पश्चिम बंगाल लौट जाएंगे। उन्होंने भी कांग्रेस नेता के विवादित बयान का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए कांग्रेस की दिल की बात बाहर आ गई है।
 
चंबल अंचल के कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर का सोमवार को से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक सभा के दौरान कमलनाथ को देश का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा उद्योगपति और चौहान को 'भूखे नंगे' परिवार का बता रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही भाजपा के सभी नेताओं ने अपने-अपने तरीके से कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर हमले बोले हैं। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख