Hanuman Chalisa

रेगपिकर्स महिलाओं को बांटे 5000 निशुल्क मास्क

गुरुवार, 18 जून 2020 (15:06 IST)
इंदौर। संस्था परम पूज्य रक्षक आदिनाथ वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में रेगपिकर्स (कचरा बीनने वाली महिलाओं) को 5000 मास्क वितरित किए। 
 
संस्था अध्यक्ष रूपाली जैन ने बताया कि इंदौर शहर में संस्ता ने लगभग 6000 महिलाओं को जोड़कर 600 स्व-सहायता समूह बनाए गए हैं। इन महिलाओं को रेशम की ज्वेलरी बनाना, हेंडीक्राफ्ट, खिलौने, फ़ूड प्रोसेसिंग एवं सिलाई आदि का निशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा गया था, किन्तु कोरोना महामारी की वजह से समूहों के रोजगार बंद हो गए। 
 
संस्था की टीम के सोमेन्द्र दोशी, सोनाली बागड़िया, जय भार्गव, ज्योति गुर्जर, प्रियांशु जैन सहित 40 सदस्यों ने इसे एक चुनौती की तरह लेते हुए समूहों की 400 महिलाओं के लिए विभिन्न जगहों से अभी तक लगभग 3.5 लाख मास्क बनाने का रोजगार उपलब्ध करवाया साथ ही यह कार्य अभी भी जारी है।
इसी कड़ी में गुरुवार को ट्रेंचिंग ग्राउंड की रेगपिकेर्स महिलाओं को 5000 निशुल्क मास्क वितरित किए गए। सांसद शंकर लालवानी ने महिलाओं के इस प्रयास की खुले‍ दिल से सराहना की। 

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

अगला लेख